बारिश आई छम छम छम - हिंदी कविता
बारिश के मौसम और उसमें होने वाली मस्ती के बारे में बच्चों के लिए एक आनंददायक कविता।
बारिश के मौसम और उसमें होने वाली मस्ती के बारे में बच्चों के लिए एक आनंददायक कविता।
बारिश आई छम, छम, छम,
लेकर छाता निकले हम,
पैर फिसला गिर गए हम,
ऊपर छाता नीचे हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
लेकर साइकल निकले हम,
पहिया फिसला गिर गए हम,
ऊपर साइकल नीचे हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
अब नहीं हम में इतना दम,
घर बैठे खेले हम,
एक साथ साथ तुम और हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
मजा आ गया धम, धम, धम।
बारिश आई छम, छम, छम
बारिश आई छम, छम, छम,
लेकर छाता निकले हम,
पैर फिसला गिर गए हम,
ऊपर छाता नीचे हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
लेकर साइकल निकले हम,
पहिया फिसला गिर गए हम,
ऊपर साइकल नीचे हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
अब नहीं हम में इतना दम,
घर बैठे खेले हम,
एक साथ साथ तुम और हम।
बारिश आई छम, छम, छम,
मजा आ गया धम, धम, धम।
शिक्षात्मक गतिविधियाँ
मौसम की जानकारी
बारिश का मौसम कब आता है और पानी के चक्र के बारे में बच्चों को सरल रूप से समझाएं।
बारिश में सुरक्षा
बारिश के मौसम में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में बच्चों को जानकारी दें।
बारिश का चित्र
बच्चों से बारिश का दृश्य बनवाएं - इसमें छाता, बादल, पानी की बूंदें आदि शामिल करें।