मम्मी की रोटी गोल-गोल - हिंदी कविता
हमारे आसपास की गोल वस्तुओं के बारे में बच्चों के लिए एक मजेदार और शिक्षात्मक कविता।
हमारे आसपास की गोल वस्तुओं के बारे में बच्चों के लिए एक मजेदार और शिक्षात्मक कविता।
मम्मी की रोटी गोल-गोल,
पापा का पैसा गोल-गोल,
दादा का चश्मा गोल-गोल,
दादी की बिंदिया गोल-गोल,
ऊपर पंखा गोल-गोल,
नीचे धरती गोल-गोल,
चंदा गोल सूरज गोल,
हम भी गोल तुम भी गोल,
सारी दुनिया गोल-मटोल।
मम्मी की रोटी गोल-गोल
रोटी
पैसा
चश्मा
बिंदिया
पंखा
धरती
चंदा
सूरज
हम-तुम
मम्मी की रोटी गोल-गोल,
पापा का पैसा गोल-गोल,
दादा का चश्मा गोल-गोल,
दादी की बिंदिया गोल-गोल,
ऊपर पंखा गोल-गोल,
नीचे धरती गोल-गोल,
चंदा गोल सूरज गोल,
हम भी गोल तुम भी गोल,
सारी दुनिया गोल-मटोल।
शिक्षात्मक गतिविधियाँ
आकार पहचानें
बच्चों के साथ मिलकर घर के आसपास गोल वस्तुओं की पहचान करें और उन्हें गिनें।
रोटी बनाना सीखें
बच्चों को आटे से गोल रोटी बनाना सिखाएं और उनके द्वारा बनाई गोल आकृतियों को प्रोत्साहित करें।
गोल चित्र बनाएं
बच्चों को गोल वस्तुओं के चित्र बनाने के लिए प्रोत्साहित करें जैसे सूरज, चंदा, फल, या गेंद।